फिल्म की शूटिंग देखने उमड़ी दर्शकों की भीड़, परलकोट में पहली बार हो रहा शुटिंग

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – परलकोट में पखांजूर क्षेत्र के पीवी 28 ग्राम में फ़िल्म की सूटिंग की जा रही जिसे देखने के लिए आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो रही है क्षेत्र के लोगों में काफी उत्सव देखा जा रहा क्योंकि परलकोट क्षेत्र में पहली बार फ़िल्म की शूटिंग हो रही है। फिल्म के निर्माता निर्देशक आकाश आदित्य लांबा ने बतलाया की फ़िल्म का टाइटल शबरी का मोहन है जिसमे एक हीरो एवं दो हिरोहीन का रोल एहम है, फ़िल्म रहस्य एवम् भारत पाकिस्तान विभाजन के बाद जब बांग्लादेश बना था उस समय की कहानी को दिखाया गया एवं उस समय लोगों का जीवनयापन किस प्रकार से होता था उसका वर्णन किया गया है। दा कौशल के प्रतिनिधि ने जब निर्देशक से पूछा कि परलकोट एरिया को कैसे चुना गया निर्देशक ने बताया कि परलकोट बंगबंधु बाहुल्य क्षेत्र है जहाँ कीर्तन एवं बाउल गाना,आदि होता है हमे
इस फिल्म के लिए जिस प्रकार का लोकेशन की आवश्यकता थी परलकोट की नदिया,पहाड़े गांव एक दम परफेक्ट एरिया के साथ यहा के लोगों बहुत ही अच्छे है फ़िल्म के लिए हमें सहयोग करते है।

फ़िल्म के अभिनेता (हीरो) अंकुर अर्वम ने बताया कि फ़िल्म में मेरा रोल शबरी का मोहन है,जिसमे मैं एक जमीदार के पुत्र का रोल निभा रहा हूं जो एक गांव में घूमने के लिए आता है और फ़िल्म की अभिनेत्री शबरी से प्यार हो जाता है फिर फ़िल्म में एक नया मोड़ आता है फ़िल्म की दूसरी अभिनेत्री फलक राही से भी प्यार हो जाता है, फ़िल्म में परलकोट के कलाकारों ने भी काम किया है।

फ़िल्म के डायरेक्टर आकाश आदित्य लांबा मुंबई,हीरो अंकुर अर्वम नई दिल्ली,अभिनेत्री शुरभी श्रीवास्तव नांदगांव,अभिनेत्री फलक राही मुंबई,छत्तीसगढ़ सुकमा जिले के बचपन का प्यार के सिंगर सहदेव एवं परलकोट के कलाकारों ने अभिनय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *