इंद्रावती टाईगर रिजर्व में बाघों की संख्या पांच से बढ़कर हुई छै

बीजापुर :- देश मे टाइगर प्रोजेक्ट में शुमार इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या बढ़कर 06 हो गई है। गत दिनों राष्ट्रीय उद्यान में एक और बाघ के मौजूद होने की पुष्टि गणवीर धम्मशील उप निदेशक इंद्रावती टाईगर रिजर्व हवाले से की गई है।

इस सम्बंध मेंउप निदेशक गणवीर धम्मशील का कहना है पिछले दिनों ट्रैप कैमरे में बाघ मिली तस्वीरों को पुष्टि के लिये देहरादून भेजा गया था, जहाँ पग फ़ोटो के साथ ही पग मार्क के निशान आउट शारिरिक संरचना के आधार पर नया बाघ होने की पुष्टि की गई। इन नए बाघ को मिलाकर राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की संख्या बढ़कर 06 हो गई है।
बता दे कि इन्द्रावती टायगर रिजर्व बाघों के रहवास के लिए उपयुक्त स्थल हैं, जहां बाघ के अलावा अन्य वन्यजीव भी निवास करते हैं जिसमें मुख्य रुप से वन भैंसा जो छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय पशु है, यहां पाया जाता हैं। साथ ही गौर, तेन्दुआ, भालू, नीलगाय, हिरण, सांभर, जंगली सुअर इत्यादि वन्यप्राणियों का भी यह रहवास स्थल है।

इन्द्रावती टायगर रिजर्व 2799.086 वर्ग किलोमीटर के भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ हैं जो महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के वनक्षेत्र से लगा हुआ हैं जो बाघों के विचरण के लिए उपयुक्त कॉरिडोर का काम करता है।
इन्द्रावती टायगर रिजर्व प्रबंधन वन्यजीवों की मॉनिट्रिंग एवं सुरक्षा का कार्य लगातार कर रहा हैं एवं मैदानी अमलों द्वारा फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार वन्यजीवों की सुरक्षा एवं निगरानी की जा रही है।

बताया गया है कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर वन्यजीव संरक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा हैं जिससे वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *