24 कुण्डीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ आयोजन में शामिल हुए विधायक विक्रम

बीजापुर:- जिला मुख्यालय बीजापुर में गायत्री परिवार द्वारा 05 फरवरी से 08 फरवरी तक आयोजित महायज्ञ कार्यक्रम में कल 07 फरवरी को सन्ध्या कालीन दिप यज्ञ में क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी शामिल हुए व पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
ततपश्चात शांति कुंज हरिद्वार से पधारे ऋषि पुत्रो के द्वारा तिलक लगा कर पीले वस्त्रों से सम्मानित किया गया।

विधायक विक्रम ने गायत्री परिवार को सम्भोधित करते हुए कहा कि पूरे गायत्री परिवार व हरिद्वार से आये सभी मेहमानों का मैं तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ, गायत्री परिवार विषम परिस्थितियों में भी हामरे जिले व पूरे देश मे समाज के उत्थान व जागरूकता लाने का काम कर रहा है,ये हमारे लिये शोभाग्य की बात है।

गायत्री परिवार आज से ही नही अपितु में जब पढ़ता था तब से देख रहा हूँ, गायत्रि परिवार लगातार समाज के हित में अच्छे अच्छे आयोजन व धार्मिक कार्यक्रमो के द्वारा समाज हित व निर्माण में कार्य कर रहे है।लगातार आपकी पूरा गायत्री परिवार समाज मे जागरूकता लाने का कार्य कर रहा है,आने वाले समय मे भी आप सभी के सहयोग से हामरे जिले के विकास व समाज के विकास में भी आप सभी का बहुत बड़ा योगदान होगा। इस अवसर पर गायत्री परिवार व पूरे जिले से आये सभी भक्तगण व हरिद्वार से आये ऋषि गणों को मेरे व मेरे पूरे कांग्रेस परिवार की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद व शुभकामनाये।

इस संध्या कालीन दिप यज्ञ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजीव सिंह रहे शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *