मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपा का जंगी प्रदर्शन, भाजपाइयों की पुलिस से हुई झूमा झटकी

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत पखांजूर में अंतागढ़ विधानसभा स्तरीय धरना प्रदशर्न का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के बड़े नेताओं के साथ भाजपा कायर्कताओं और आवास से वंचित हितग्राहियों ने नगर में रैली निकालते हुए पखांजूर नया बाजार स्थित विधायक कार्यालय और एसडीएम दफ्तर का घेराव कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीष साहू को ज्ञापन सौंप गरीब परिवार को आवास दिलाने की मांग की।

इस आंदोलन को देखते हुए दोनों स्थानों में पुलिस बेरीकेट के साथ पुखता सुरक्षा व्यवस्था की थी पर प्रदशर्न करने पहुंचें भाजपा कायार्कतार्ओं के सामने पुलिस की सुरक्षा व्यपस्था नाकाफी रही और दोनों ही स्थान के बेरिकेट को कायर्कतार्ओं ने तोड़ दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझपटी भी हुई।

मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत आज भाजपा द्वारा पखांजूर में विधानसभा अंतागढ़ स्तरीय धरना प्रदशर्न कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव उसेंडी सहित भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश लाठिया,अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग,नारायणपुर से गोलछा सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के भाजपा कायर्कतार्ओं ने भाग लिया। इस आंदोलन में क्षेत्र भर के उन लोगों को भी लाया गया जिनका वर्ष 2011 सवेर्क्षण सूत्री और वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री अवास सूची में नाम होने के बाद भी अब तक प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पाया है। नगर के वार्ड क्रमांक 15 से इस अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों और कायर्कतार्ओं ने रैली निकाली और रैली सहित विधायक अनूप नाग के पखांजूर स्थित कार्यालय पहुुंचे। सुरक्षा की दृष्टी से पुलिस द्वारा कायार्लय के सामने बैरिकेटिग कर दी गई थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी खड़ा कर दिया गया था इसके बाद भी कायर्कतार्ओं ने विधायक कायार्लय के सामने लगे बैरिकेट तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस और कायर्कताओं में जम कर झूमाझपटी हुई। इसके बाद रैली पखांजूर स्थित अनुविभागीय कायार्लय पहुंची यहां पुलिस पहले से अधिक मुसतैद थी। यहां भी भाजपा कायार्कतार्ओं द्वारा हर पांच से सात मिनट के अंतर में बैरिकेट तोड़ने का प्रयास किया और पांचवे प्रयास में कायर्कतार्ओं ने बैरीकेट तोड़ ही दिया। इस दौरान हर बार पुलिस के साथ कायर्कतार्ओं की जमकर झूमाझपटी भी हुई। पर पांचवे प्रयास में पुलिस कायर्कतार्ओं के जोश के सामने असफल रही। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कायर्कतार्ओं को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में गरीबों को आवास का अधिकार देने का वायदा किया था पर सत्ता में आते ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भेजी जा रही राशि को वापस कर गरीबों को पक्के घर से
वंचित किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए एक सपना देखा है की वर्ष 2022 तक हर गरीब को पक्का मकान मिले देश के हर राज्य में हर वर्ष लाखों परिवार को उनका पक्का मकान मिल रहा है पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री का यह सपना का असफल करने के लिए प्रदेश के गरीबों को आवास से वंचित कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश के 16 लाख गरीब परिवार को उनका पक्का आवास दिला कर ही रहेगी। इस अवसर पर असीम राय नारायण साहा,श्यामल मंडल, दिपांकर दत्ता,शंकर सरकार,मोनिका साहा,अमित बोस,रतन हालदार,दिनेश आंचला,रामेश्वर मंडावी,स्वपन तरफदार,गणेश साहा, राहुल विश्वास,शंकर नाग, कमलेश पटेल,मनोज हालदार, चन्द्रवीर मरई,सुकलाल रविदास, छेदीलाल निषाद,देवदत्त बैरागी, सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *