बीजापुर से गंगालूर होकर पुसनार तक चलेगी यात्री बस

बीजापुर :- क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने खेल मैदान में एक नया यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सुदूर अंचल पुसनार, गंगालूर होते हुए जिला मुख्यालय बीजापुर तक चलेगी एवं गंगालूर से पुसनार एवं पुसनार से गंगालूर तक सफर के लिए स्थानीय ग्रामीणों कोई शुल्क नही ली जाएगी। ग्रामीणों ने निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराने पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक विक्रम शाह मंडावी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्य बी. पुष्पा राव, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, जनपद अध्यक्ष बोधी ताती, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, एसडीएम पवन कुमार प्रेमी, सीईओ जनपद पंचायत फागेश सिन्हा, सहायक आयुक्त केएस मशराम, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल सहित अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *