पेंशनर परिचय पत्र बनाने लगाया गया केम्प

भोपालपटनम :- शासन के निर्देश अनुसार तहसील भो0पटनम मे दिनांक 12/04,/2023 के बाद पुनःआज दि,03/05/2023 को छ,ग,पेन्शनधारियो के हित मे स्थानीय अस्पताल मे आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा पेन्शनर परिचय पत्र तैयार करने कैम्प लगाया गया वैवाहिक मौसम के चलते केवल 48 पेन्शनर उपस्थित हुए और मात्र 5 आयुष्मान हेल्थ कार्ड, 8 आभा कार्ड तथा 13 परिचय पत्र बनाए गए इसमे इन्टरनेट बाधा के कारण भी अडचन आने से कई पेन्शनर साथी मायूस होकर चले गए। फिर भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से बी,यम,ओ, डॉ राय, डाक्टर पी,चन्द्रशेखर आदि का पूर्ण सहयोग रहा सभी पेन्शनरो को चाय व नाश्ता करवाया गया।पेन्शनर संघ भो0पटनम के अध्यक्ष ए,सुधाकर, उपाध्यक्ष टी,राम चन्द्रम तथा सचिव कृष्ण राव गुर्ला आदि ने अस्पताल प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *