जिला स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता, उप विजेता टीमों को विधायक ने किया पुरष्कृत
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा):- ग्राम कापसी के हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि अनूप नाग थे। मंच का संचालन जयंत दास ने किया। फाइनल मैच बांदे नीलेश ब्रदर्स एवं कापसी जूनियर एलवन के बीच खेला गया, जिसमें नीलेश ब्रदर्स बांदे की टीम ने कापसी जूनियर एलवन को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। फाइनल मैच में बांदे की टीम ने टॉस जीत करके पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।
कापसी जूनियर एलवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 74 रन बनाए। टीम की ओर से पापु कोरार्म ने 28 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया,लक्ष्य का पीछा करते हुए नीलेश एलवन बांदे की टीम के ओपनर बल्लेबाजों सत्यजीत ने 20 बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया,जहा बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में ही रन बना डाले, 8 ओवर में ही नीलेश एलवन बांदे की टीम ने 5 विकेट के साथ 75 रन के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए फाइनल मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। मेनऑफ द मैच बांदे के सत्यजीत राय रहे। जिन्होंने 20 रन बनाकर 2 विकेट लिए है।

अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में विजयी टीम बांदे को प्रथम पुरस्कार 40 हज़ार रुपये नगद एवं कप एवं उपविजेता कापसी की टीम को 30 हज़ार रुपये नगद एवं कप दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ इंद्रजीत विस्वास,सूरज विस्वास,किशोर नाग,मोहन मल्लिक,राकेश मधु,विश्वजीत दास,अभिराज ढाली,कार्तिक सरकार आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में
मनमथ मंडल,आशुतोष विस्वास,,रंजीत राय,रोहणी पाठक,पवित्र भद्र,विप्लव गोलदार एवं आदर्श क्रिकेट क्लब कापसी समिति के सदस्यों का योगदान रहे।
मैन ऑफ द सीरीज बने देवजीत
क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले नीलेश एलवन के खिलाड़ी देवजीत को विकाश बछड़ा के सौजन्य से मैन ऑफ द सीरीज का खिताब एवं हीरो रेंजर साइकिल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक अनूप नाग ने अपने व्यस्तता वाले कार्यक्रम में समय निकलकर फाइनल मैच के समापन में शिरकत की खेल शुरू होने के पहले अपने संबोधन में कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है। खेल को खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने विजेता टीम को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही खेल समापन में पुरस्कार वितरण के लिए अपना प्रतिनिधि राकेश मधु,विश्वजीत दास को जिमेदारी सौपी और आगे अपने अगले कार्यक्रम के लिए पीवी 56 की ओर निकल पड़े।
विशेष अतिथि राकेश मधु,विश्वजीत दास ने बताया कि रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में 24 टीमों द्वारा हिस्सा लिया गया था। टीम के खिलाड़ियों द्वारा अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जीत दर्ज की गई। प्रतियोगिता की उपविजेता टीम अगले वर्ष कठिन परिश्रम करके प्रतियोगिता में जीत दर्ज करें।
