ताड़मेटला, उर्पलमेटा जैसे बड़े हमलों में शामिल माओवादी कमांडर बसन्त की हुई मौत, माओवादियों ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी

बीजापुर :- बस्तर में माओवादियों के बड़े हमले ताड़मेटला, उर्पलमेटा, तोंगगुड़ा और भट्टिगिड़ा में शामिल माओवादी कमांडर बसन्त उर्फ सोमलु उर्फ रवि की मौत हो गई है । माओवादी दक्षिण बस्तर सब जोनल की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है ।

माओवादी प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि माओवादी कमांडर बसन्त उर्फ सोमलु गम्भीर बीमारी के चलते 3 मई को माओवादियों के मेडिकल केम्प में मौत हो गई है । मृतक माओवादी बटालियन में CYPC और BNPC का मेम्बर था । साथ ही माओवादियों के हथियार कारखाना का प्रभारी था । बसन्त माओवादी संगठन में 26 वर्षों से कार्यरत था, इस दौरान सैकड़ो हथियार, गोलाबारूद और बम बनाकर PLGA को मजबूत करने का काम किया था ।

बसन्त की मौत को माओवादियों ने सबसे बड़ा नुकसान माना है । माओवादी कमांडर बसन्त मूल रूप से बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली का निवासी था, जो माओवादी संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काबिज रह चुका था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *