गौठान बना समूह की महिलाओं के लिए संजीवनी
बीजापुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के गौठान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी साबित हो रहे हैं। गौठान महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए संजीवनी की तरह आजीविका संवर्धन हेतु फलदायी साबित हो रहे हैं। ऐसे ही एक कहानी है ग्राम पंचायत पुसनार में स्थित गौठान के गणपति स्व सहायता समूह की महिलाओं की। जिन्होंने गौठान संचालन का दायित्व संभालते हुए 3 हजार क्विंटल से अधिक वर्मी खाद एवं सुपर कम्पोस्ट तैयार कर 20 लाख रूपये से अधिक का खाद विक्रय किया है। जिले में गौठान संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली यह महिलाएं दूसरी समूह की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुनिता नाग ने बताया कि उनके समूह की महिला गौठान में गोबर से वर्मी खाद एवं सुपर कम्पोस्ट तैयार कर रही हैं विगत 3 वर्षों में उन्होंने कुल 2 हजार क्विंटल से अधिक वर्मी खाद का विक्रय किया है। जिसकी कुल राशि 20 लाख रूपये से अधिक है। चूकि गौठान में गोबर की आवक अधिक है इसलिए जय भैरमबाबा स्व सहायता समूह की महिलाएं भी हमारे साथ कार्य कर रही हैं। इस कार्य से हम समूह की महिलाओं को गांव में ही नियमित आमदनी का अवसर प्राप्त हुआ है। समूह की महिलाएं इस कार्य से बहुत खुश हैं। और आर्थिक रूप से खुद को सक्षम साबित कर रही है।