माओवादी जनताना सरकार का अध्यक्ष गिरफ्तार, गम्भीर घटनाओं में था शामिल

बीजापुर :- जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत डीआरजी व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी निकली हुई थी, इसी दौरान बड़े तुंगाली के जंगलों से एक माओवादी को गिरफ्तार किया है ।
जिले के जैवारम से डीआरजी और सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त पार्टी बड़े तुंगाली, पिटेतुंगाली,पोटेनर व गदामाली की ओर निकली हुई थी इसी दौरान बड़े तुंगाली के जंगलों से माओवादी माड़वी बुधराम ( अध्यक्ष माओवादी जनताना सरकार ) पकड़ा गया जो पोटेनर आरपीसी का उपाध्यक्ष भी था । 2006 से 2010 तक एलओएस सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुका है । तत्कालिक पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी के लिए 10000 का इनाम भी घोषित कर रखा था । इस दौरान माड़वी बुधराम हत्या , हत्या का प्रयास, आगजनी, विस्फोट और लूट जैसी गम्भीर घटनाओं को अंजाम देने की घटना में शामिल रहा है । उक्त माओवादी के विरुद्ध जांगल थाना में 20 स्थायी वारंट भी लंबित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *