गांवों के हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाना हमारा लक्ष्य लखेश्वर



बकावंड :- क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने बकावंड विकासखंड के अनेक गांवों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत स्वीकृत पेयजल आपूर्ति के कार्यों का भूमिपूजन किया।

लखेश्वर बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर गांवों की समृद्धि एवं तरक्की के लिए कामना की। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की नल जल योजना एवं केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत बकावंड विकासखंड की अनेक ग्राम पंचायतों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम पंचायत तुंगापाल में 55.50 लाख रूपए, ग्राम पंचायत दाबगुड़ा में 58.17 लाख रूपए, ग्राम पंचायत कौड़ावंड में 300.02 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बकावंड में 238.89 लाख रूपए, ग्राम पंचायत करंजी में 59 लाख रूपए, ग्राम पंचायत चिखल करमरी में 42.86 लाख रूपए, ग्राम पंचायत राजनगर-2 में 72.91 लाख रूपए, ग्राम पंचायत मूली में 62.86 लाख रूपए, ग्राम पंचायत किंजोली में 148.03 लाख रूपए, रामपाल पंचायत में 55.88 लाख रूपए समेत कुल 1098. 05 लाख रु. की मंजूरी दी गई है। 16 जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान इन सभी ग्राम पंचायतों में विधायक लखेश्वर बघेल ने की। इस दौरान श्री बघेल ने कहा कि बस्तर के लोगों को सरकार के पिछली बजट को लेकर बहुत आशाएं थीं। सबसे अधिक पेयजल को लेकर लोगों को चिंता थी। लोगों की मांग के अनुरूप हमारी सरकार ने हर घर तक पानी पहुंचाने वृहद योजना शुरू की है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बस्तर नल जल योजना एवं जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के हर घर तक पीने का पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। राज्य सरकार की साझेदारी से हर घर में शुद्ध पानी पहुंचेगा। श्री बघेल ने कहा कि योजना को धरातल पर उतारने के लिए कई अड़चनें भी हैं, क्योंकि संचालित हैंडपंपों में जल स्तर लगातार घट रहा है। हमारी सरकार भू-जल स्तर बेहतर करने के लिए ठोस काम कर रही है। भूगर्भ का जल स्तर लगातार रिचार्ज हो रहा है। एहतियात के तौर पर विभाग ने पर्याप्त पाइप, पंप और तमाम जरूरी संसाधन जुटा लिए हैं। फिर भी यदि कहीं जल संकट की स्थिति आई तो उन इलाकों में तत्काल राहत पहुंचाई जाएगी। समारोह में जगमोहन बघेल, हेमराज बघेल, जितेंद्र तिवारी, मजहर खान, नीलम कश्यप, श्रवण कश्यप, राजेश कुमार, विजय चंद्राकर, रीना बाकड़े, धनाय बाकडे, विद्याधर पटेल, दशोदा कश्यप, तुलसा कश्यप, मनोरमा कश्यप, पाकलू राम, रामदास, जयमनी भद्रे, बलराम सेठिया, मोहन कश्यप, चितानंद कश्यप, सुनील सेठिया, सोनबारी कश्यप, अर्जुन कश्यप, जयमनी, गीता हिकनी, सोनसिंह, मोतीराम चंद्राकर, महेश्वर भद्रे, हेमराज कश्यप, बुदरू बघेल एवं पचासों कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *