170 बटालियन के ने किया सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

भोपालपटनम :- भोपालपटनम तहसील के मद्देड,क्षेत्र अंतर्गत संगमपल्ली 170 बटालियन के द्वारा दिनांक 8/ 1 /2024 को सिविक एक्शन प्रोग्राम डी 170 बटालियन संगमपल्ली के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वैष्ण नेय, 170 बटालियन के श्री किशोर कुमार कमांडेंट, और श्री संजीव कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, श्री अर्जुन लाल गढ़वाल, येडजु टेंट, डॉक्टर पी इंदिरा, डॉक्टर एम, विष्णुवर्धन ,एवं सुनील ओ, सी, (कंपनी कमांडर डी 170 उपस्थित) रहे। जिसमें दिनांक 5/.1./2024 से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मड्डेड, क्षेत्र के कुल 8 गांव के टीम में इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें संगम पल्ली एवं मेनकापल्ली की दोनों ही टीम में फाइनल में प्रवेश किया। इन दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला चला। जिसमें संगमपल्ली और मेनकापल्ली जबरदस्त रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-एक सेट से बराबर रहा, जिससे बेस्ट ऑफ 3 सेट खेलते हुए आखिरकार संगमपल्ली टीम ने प्रतियोगिता में विजय हासिल किया। और मनकापल्ली टीम उपविजेता रहा है।

विजेता टीम संगमपल्ली को ₹5000 नगद, तथा उपविजेता टीम मेनकापल्ली को₹3000 का नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।खेल प्रतियोगिता समाप्त होने के पश्चात सिविक एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सिलाई मशीन एवं ग्रामीण युवाओं को खेल सामग्री क्रिकेट बैट, बॉल, ग्लव्स, किट ,वॉलीबॉल ,बॉल, नेट, फुटबाल वितरण किया गया साथ ही सिविक एक्शन प्रोग्राम में मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर के द्वारा ग्रामीणों की बीमारियों को जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरण किया गया। इस सिविक एक्शन कार्यक्रम में लगभग 300 की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों, और खिलाड़ियों को भोजन की व्यवस्था किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *