महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बनेंगी माता – बहनें – बनवासी मौर्य



बकावंड। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य ने कहा है कि महतारी वंदन योजना से माता बहनें आत्मनिर्भर बनेंगी। वे स्वाभिमान के साथ जीवन यापन कर सकेंगी। उन्होंने योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह और भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू का भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य ने स्वागत किया है।बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत पंडानार, नेगानार, बोरपदर, जुनावनी उलनार, झार उमरगांव, टिंवसगुड़ा, फरसीगांव, सतलावंड, मोगरापाल, भिरलिंगा आदि में गांव चलो अभियान के तहत महतारी वंदन योजना को गांव गांव घर घर पहुंचकर महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने का कार्य भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य द्वारा वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ किया जा रहा। श्री मौर्य ने महतारी वंदन योजना लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह का आभार माना है। श्री मौर्य ने बताया महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को 1000 हजार रूपये प्रति माह यानि सालाना 12000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। शासन की योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिसकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी।उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्याक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। बनवासी मौर्य ने कहा कि महतारी वंदन योजना द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखती है। इस योजना का उद्देश्य न केवल महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, बल्कि इन निधियो के उपयोग के माध्यम से आत्मनिर्भरता और कौशल विकास को बढ़ावा देना भी है। महिलाएं इस वित्तीय सहायता से अपने खर्चो का प्रबंधन कर सकती हैं और छोटे पैमाने के उद्धम भी शुरू कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *