हर व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाने काम कर रही है डबल इंजन की सरकार -किरण देव



नगरनार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो, घर चलो अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुए। नगरनार मंडल के ग्राम तुरेनार में शनिवार को देर शाम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद किया व उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। आभियान के तहत ग्राम के बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं से बातचीत कर राज्य व केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में अवगत कराया।
किरण देव ने ग्राम देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। गांव की चौपाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। हमारी सरकार सदैव जनता जनार्दन की सेवा व विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है और करती रहेगी। श्री देव ने कहा कि मातृशक्ति माता बहनों, बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना आरंभ की है। इस योजना में हर विवाहित महिला के बैंक खाते में प्रति माह एक हजार रुपए सीधे जमा होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिले, इस हेतु 18 लाख परिवारों का लक्ष्य साध कर काम हो रहा है। किसान भाईयों, श्रमिकों, युवाओं सभी के लिए केंद्र व राज्य की अलग अलग योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिसका सीधा उद्देश्य आमजन के जीवन को बेहतर बनाने व विकास से जोड़ने का है। किरण देव ने कहा कि तुरेनार की जो भी समस्याएं है, विकास कार्य होने है, उस पर यथाशीघ्र काम किया जाएगा। मंच संचालन नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा, सरपंच संपत कश्यप, प्रदीप देवांगन, राधे पंद्रे, महेश कश्यप, माटी पुजारी गुड्डू राम, महादेव बघेल, विद्याधर सेठिया, दयाराम कश्यप, रूपेश समरथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *