लोकसभा की तैयारी शुरू भाजपा कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं घर- घर



जगदलपुर। केंद्र सरकार को 10 वर्ष पूरे होने को हैं और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने से लगातार दोनों सरकारों द्वारा गरीब कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाकर लाभ दिलाने हेतु युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा संगठन ने भी गांव चलो, घर चलो अभियान शुरू किया है।शहर में वार्ड चलो, घर चलो अभियान चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जगदलपुर में भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हर परिवार तक पहुंच कर नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचा रहे हैं। केंद्र की प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना समेत सभी योजनाओं का लाभ दिलाने पात्र परिवारों को चिन्हित कर उनकी मदद की जा रही है।
ऐसा ही वृहद कार्यक्रम शनिवार को नगर मंडल भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम आगे बढ़ते हुए गुरु घासीदास वार्ड और विवेकानंद वार्ड समेत तीनों वार्डों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ne घर- घर जाकर केंद्र और राज्य की योजनाओं की जानकारी दी। हितग्राहियों को चिन्हित किया और उन्हें लाभ दिलाने के लिए उनकी मदद करते नजर आए। वार्ड चलो घर चलो अभियान में संजय पांडे ने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने केंद्र की योजनाओं से छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को वंचित कर दिया था। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार चुनाव में किए गए वादों और घोषणाओं को पूरा करते हुए अमल किया जा रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने गरीब जनता के साथ जो विश्वासघात किया, उन्हें उनके हक से वंचित रखा। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो, चाहे उज्ज्वला योजना हो या फिर चाहे स्वनिधि योजना हो ऐसी सारी योजनाओं का लाभ अब मिलने लगा है। नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने वार्ड चलो, घर चलो अभियान में घर -घर जाकर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश को विकसित राष्ट्र बनाने का है। इस दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही गरीब कल्याण योजनाएं धरातल पर उतरी हैं।राज्य का प्रत्येक परिवार मजबूत और खुशहाल होगा, तो राष्ट्र भी मजबूत होगा। यही विकसित भारत की परिकल्पना है। सुरेश गुप्ता ने लाभार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि जो पत्र हितग्राही हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मदद में लगे हैं।पात्र परिवार सरकार की योजना से वंचित न हों, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

ढाई लाख माताओं को मिलेगा लाभ
सुरेश गुप्ता ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत बस्तर जिले में लगभग ढाई लाख माताओं को इसका लाभ मिलना है। इसी तरह जगदलपुर शहर में लगभग 38 हजार के माता- बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आगामी लोकसभा के लिए कमर कस चुके हैं और जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। अभियान के दौरान माता बहनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया और भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शशि पाठक, योगेश ठाकुर, अभय दीक्षित, संतोष वाजपेयी, लक्ष्मण झा, रिंकू शर्मा, रोशन झा, योगेश शुक्ला, सूर्य भूषण सिंह, प्रेम यादव, शेखर साव, विनय झा, संतोष पांडे, सुनील जैन, अमर झा, गजेंद्र पगारे, प्रेम सेठिया, बंटू पांडे, दिलीप दास, संतोषी राव, तारा गुप्ता, वीरू शर्मा, देवेश चांडक, सिकंदर दास, नागेश राव, शंकर राव, ढाकेश्वरी पांडे, लक्ष्मी कश्यप, खलील खान, कमला साहू, चंद्रिका नाग, कैलाश तिवारी, बबीता साहू, चंपा, विद्या सिंह, आशा, हरीश नायडू, रेशमा नाग, योगिता बाविस्कर, गीता नाग, अब्दुल अमीन, सुरेश रैली, चंद्रिका, सुभाषिनी, वंदना बघेल, कुसुम रैली, दंतेश्वर साहू, मालती पिल्ले, सरिता बेसरा, कमला यादव, गीता पाल, लक्ष्मी राव, प्रतिभा यादव, शहनाज बेगम, नारायण निषाद, आकाश निषाद, नितेश यादव, प्रकाश यादव के साथ स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *