ग्रामीण महिला के सीने में दर्द व उल्टी दस्त होने पर सुरक्षा बलों से मांगी मदद

बीजापुर :- जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के हीरोली सरपंच पारा निवासी महिला सुमली पति बुधराम उम्र 50वर्ष को दिनांक 1मार्च 2024 को सीने में दर्द और उल्टी दस्त कि शिकायत होने के कारण तबियत बहुत ज्यादा ख़राब हो गई, जिसके बाद गांव ने हीरोली स्थित सीआरपीएफ 85 बटालियन से सम्पर्क कर सहायता मांगी।

जिसके बाद कम्पनी कमांडर काशीराम, सहाएक कमा. के द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध करावाया और तत्काल सीएचसी गंगालूर से सम्पर्क स्थापित कर एम्बुलेंस के माध्यम से गंगालूर पहुंचाया गया। सीआरपीएफ 85 बटालियन हीरोली केम्प के द्वारा अविलम्ब कि गई सहायता से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है तथा सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास बड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *