प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में शामिल हुए स्वाधीन जैन
दल्ली राजहरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर डॉ कलाम यूथ स्टार्टअप अवॉर्ड 2.0 कार्यक्रम किया गया। 27 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की आवश्यक प्रदेश बैठक आहूत की गई इस बैठक में शकील अहमद प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्षता में प्रमुख रूप से पवन साय प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ का मार्गदर्शन प्रदान हुआ।
संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री भाजपा तथा अध्यक्ष खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़, मोहम्मद सद्दाम मोर्चा प्रभारी एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड, अमरजीत छाबड़ा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग, नजमा खान राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, आरिफ खान सह प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा, मिर्ज़ा ऐजाज बेग भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नजमा खान प्रदेश महामंत्री, शाहिद खान एवं मखमूर इकबाल खान, प्रदेश नेता फैजान खान, संभाग प्रभारी अबरार सिद्दीकी, गगनदीप सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कासिम कुरैशी, बालोद जिला महामंत्री दमनदीप सिंह, अंकित टाटिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। संगठन महामंत्री पवन साय ने बताया कि जिले से मंडल, मंडल से बूथ स्तर तक की एप को डाउनलोड कराकर डॉक्टर कलाम यूथ स्टार्टअप अवार्ड 2.0 का फॉर्म ज्यादा से ज्यादा संख्या में 6 अगस्त तक फॉर्म भरना है। प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों और विचारों को बढ़ावा देना है। स्टार्टअप और उद्यमिता के व्यापारी को मोबाइल एप में अपलोड करके अपने फॉर्म को फ्लिप करना है
