ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बकावंड द्वारा कार्यकारिणी की प्रथम बैठक ब्लॉक प्रभारी हेमराज बघेल की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न

बकावंड :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकारिणी की प्रथम बैठक ब्लॉक प्रभारी हेमराज बघेल की अध्यक्षता में रखी गई थी । इस दौरान लॉक बकावंड के अंतर्गत सभी मण्डल, सेक्टर ,एंव बूथ अध्यक्षगणों की उपस्थिति रही। बैठक में बूथ कांग्रेस कमेटी एंव पंचायत कांग्रेस कमेटी की गठन हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक का सम्बोधन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री शिवराम बिसाई ने किया।

इस दौरान प्रभारी श्री हेमराज बघेल ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के रीति नीति का बयान करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कैसे काम करना है और युवा पीढ़ी के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करते हुए आगामी समय में आने वाले चुनाव व पार्टी की मजबूती सहित कांग्रेस की सभी देन व सचाई का बयान किया व सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ व हक़ के लिये सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी मंडल ,सेक्टर व बूथ के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *