टेंडर में अनियमितता का आरोप, स्वाधीन जैन ने मंत्री साव को सौंपा शिकायती पत्र



दल्ली राजहरा। प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य स्वाधीन जैन ने उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री नगरीय प्रशासन अरुण साव को शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में स्वाधीन जैन ने बालोद जिले की नगर पंचायत चिखलाकसा द्वारा 3 मार्च 2026 को जारी ई-प्रोक्योरमेंट प्रथम निविदा क्रमांक 186662, 186667 एवं 186655 में लगभग 3 घंटे 40 मिनट का अंतर होने का आरोप लगाया है।


श्री जैन ने कहा है कि नियमों के अनुसार निविदा सूचना में दिया गया समय और पोर्टल का समय एक समान होना चाहिए, लेकिन नगर पंचायत चिखलाकसा के ई- प्रोक्योरमेंट टेंडर में लगभग 3 घंटे 40 मिनट का अंतर है। यह अंतर न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठता है। श्री जैन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के मैन्युअल के अनुसार, निविदा की समय-सीमा में किसी भी बदलाव या विसंगति के लिए शुद्धि पत्र जारी करना अनिवार्य है, लेकिन उक्त निकाय के द्वारा नहीं किया गया है।

स्वाधीन जैन की मांग
स्वाधीन जैन ने मांग की है कि मामले की आवश्यक जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जांच में यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जाएगी की नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *