कांग्रेस से बागी रायडू को भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष के पद से नवाजा, जिम्मेदारी मिलते कहा-पीएम मोदी मेरे आदर्श, बीजापुर में अगला विधायक भाजपा का

बीजापुर :- कांग्रेस में जिला महामंत्री रहे लव कुमार रायडु को भाजपा ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते जिला उपाध्यक्ष के पद से नवाजा है। मंगलवार देर शाम अटल सदन में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार और पूर्व जिला अध्यक्ष जी वेंकट ने पुष्पहार पहनाते नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कांग्रेस से एकाएक बगावत के बाद भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर रायडु का कहना था कि उन्होंने लम्बा वक्त कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में दिया, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस संगठन छिन्न भिन्न हो चुकी है। केंद्र में कांग्रेस की स्थिति डामाडोल है। वर्तमान विधायक की कार्यशैली से नाराजगी बढ़ रही है, जबकि केंद्र में काबिज मोदी सरकार की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है, मैं मोदी से काफी प्रभावित हु, रही बात प्रदेश में पन्द्रह साल बनाम साढ़े तीन साल की तो भाजपा की तुलना में कांग्रेस का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा। कांग्रेस भाजपा पर आदिवासियो के शोषण का आरोप लगाती है, लेकिन वास्तविकता कुछ और है। साढ़े तीन सालों में आदिवासियों का शोषण किस हद तक हुआ ये बात किसी से छिपी नही है, आज आदिवासी अपने हक के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर है और वर्तमान बीजापुर विधायक आदिवासियों के शोषण में माहिर है। रायडु ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है वे उस पर खरा उतरेंगे, निस्वार्थ भाव से काम करेंगे और बीजापुर से अगला विधायक भाजपा का बनाकर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *