विश्व जल दिवस के अवसर पर भू- जल संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा संगोष्ठी का किया गया आयोजन
बीजापुर:- मंगलवार 22 मार्च 2022 को विश्व जल दिवस के अवसर पर बीजापुर वन मण्डल सामान्य व इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान बीजापुर द्वारा संयुक्त नरवा विकास योजना अंतर्गत किये गए विकास कार्यो का अवलोकन किया गया।

कोंगुपल्ली नाला में ए.पी.ओ.वर्ष 2021-22 अंतर्गत एल बी सी डी 41 नग,गेबियन स्ट्रेक्चर 07 नग,एस सी टी 17982 नग,सी सी टी 743 नग, कन्टूर बन्ड 306 नग, परकोलेशन टेक 02नग,एम पी टी 27 नग,जी पी 29नग,टी एफ एम 295 नग, कुल 194421 नग निर्माण कार्य किया गया है,निर्माण किये गये कार्यो का अवलोकन करते हुऐ,उनकी उपयोगिता व महत्व के बारे में बताया गया,वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि भू जल संरक्षण कार्य नही किये जाने पर वर्षा का जल बिना अवरोध के बह जाने से भू क्षरण होता है,एवं जल संचय नही हो पाता है,इसलिये भू जल स्तर में बढ़ोतरी के लिये नरवा विकास योजना अंतर्गत निर्मित संरचनाएं किस प्रकार उपयोगी होती है विस्तार से समझाया गया,
लगातार भू जल स्तर गिरने से भविष्य में जल की उपलब्धता प्रभावित होगी,जिसका दुष्परिणाम सभी जीवों को भुगतना पड़ेगा,उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने विचार रखे,कार्यक्रम के अंत मे सभी ने जल संरक्षण करने का संकल्प लिया,कार्यक्रम में ग्रामीणों के अतिरिक्त दोनो वन मण्डल के उप वन मण्डलाधिकारी एवं समस्त परिक्षेत्र अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
