खेलो इंडिया संवाद में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, प्रतिभावान खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
बीजापुर – धुरवाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय, भैरमगढ़ में आज खेलो इंडिया संवाद खेल की बात PM मोदी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केबिनेट मंत्री महेश गागड़ा शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन को सुना।कार्यक्रम के पश्चात पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को शाल भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर राकेश कड़ती को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान किए जाने वाले शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पटेल, जिला कोषाध्यक्ष सोनाल गुप्ता, बीजापुर मंडल अध्यक्ष अशोक राव, भैरमगढ़ मंडल महामंत्री जगत बघेल, भाजयुमो जिला महामंत्री बिलाल खान, जिला उपाध्यक्ष ओंकार गागड़ा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
