जगन्नाथ स्टील ने सड़क का कर दिया बेड़ागर्क



अर्जुन झा-
दल्लीराजहरा। लौह नगरी दल्लीराजहरा के जख्मों पर जगन्नाथ स्टील कंपनी बुरी तरह नमक छिड़कने पर आमादा हो गई है। इस कंपनी के भारी भरकम वाहनों ने कोंडे-पॉवर हॉउस सड़क का बेड़ागर्क कर डाला है।वाहनों ने सड़क कi बुरी गत बना डाली है। ऊपर से यह कंपनी सड़क मरम्मत और जन सुविधाओं के अन्य कार्यों के लिए सीएसआर मद से फूटी कौड़ी भी नहीं दे रही है।
दरअसल बीएसपी ने ग्राम धोबेदंड के पास अपना क्रशिंग एवं वाशिंग प्लांट खोल रखा है। इस प्लांट के संचालन का काम जगन्नाथ स्टील कंपनी को दिया गया है। जगन्नाथ स्टील कंपनी के भारी भरकम वाहनों की आवाजाही कोंडे पॉवर हॉउस रोड से होती है। माल लदे वाहनों के दबाव से इस सड़क की दुर्दशा हो गई है। रोड पर अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। आम लोगों के आवागमन में बाधा हो रही है। नगर वार्ड क्रमांक 7 और क्षेत्र के रहवासियों का सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। छात्र छात्राओं, बुजुर्गों की आवाजाहीऔर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है। इसके चलते लोगों में भारी नाराजगी है। बीएसपी के क्रशिंग एंड वाशिंग प्लांट का काम जबसे जग्गनाथ स्टील को दिया गया है, तबसे कोंडे पावर हाउस मार्ग बेहद व्यस्त हो गया है। पानी और कीचड़ से लबरेज सड़क पर से आने जाने में छात्रों को विद्यालय आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना झेलना पड़ रहा है तो वही कोंडे, धोबेददंड, झिकाटोला जैसे लगे ग्रामीण क्षेत्रों से शहीद अस्पताल आने वाले मरीजों को रोड में बने गड्डो का सामना इस कदर करना पड़ रहा है। जगन्नाथ स्टील प्रबंधन और बीएसपी प्रबंधन सीएसआर मद का उपयोग कर रोड की मरम्मत या नवीनीकरण के लिए जरा भी पहल नहीं कर रहे हैं। जगन्नाथ स्टील प्लांट प्रबंधन को सड़क और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत भी कराया गया जा चुका है, मगर प्रबंधन सिर्फ अपनी कमाई में व्यस्त है। जबकि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कंपनियों पर समाज, जनसुविधा और पर्यावरण में सकारात्मक योगदान देने की स्वैच्छिक जिम्मेदारी से है। सकारात्मक योगदान को बढ़ावा देते हुए नकारात्मक परिणामों को कम करने का प्रयास करने का प्रावधान सीएसआर मद में है। इसके उलट जगन्नाथ स्टील कंपनी दल्ली राजहरा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए समस्याओं की जननी साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *