कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए महेश गागड़ा बाल गोपालों और राधा रानी के स्वरूप में सजे बच्चों का बढ़ाया उत्साह

बीजापुर -, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बीजापुर में बाल गोपाल युवा संगठन द्वारा आयोजित 9 वें भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के दौरान गागड़ा ने बाल गोपाल एवं राधा रानी के वेश में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और उत्साह को देखकर उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। गागड़ा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय लुंकड़, फूलचंद गागड़ा, मीडिया प्रभारी प्रताप यादव, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक गौतम राव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरिहर साहनी, बीजापुर मंडल महामंत्री दीपक भट्ट सहित मंडल पदाधिकारी, नगर के पार्षदगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री महेश गागड़ा ने बाल गोपाल युवा संगठन एवं आयोजन समिति को 9 वें भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *