सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की प्रभारी बैठक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा कार्य
बीजापुर – जिला भाजपा कार्यालय अटल सदन बीजापुर में आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों एवं आगामी सेवा कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने अभियान के प्रभारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन सेवा कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों को बूथ स्तर तक जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।गागड़ा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं बल्कि सेवा की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता के साथ जुटने का आग्रह किया।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा सहित अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
