बाढ़ और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर रहे पूर्व विधायक चंदन कश्यप, ग्रामीणों का दर्द बांटकर प्रशासन से की 50,000 रुपये तत्काल राहत राशि की मांग

भानपुरी l क्षेत्र में लगातार हुई मूसलाधार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण उत्पन्न हुई बाढ़ व जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए पूर्व विधायक श्री चंदन कश्यप ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम घोटिया, नारायणपाल, राजपुर, सरगीगुड़ा, कोहका सिवनी और पालाबहार पहुंचकर सीधे बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों, किसानों और माता-बहनों से मुलाकात किया तथा उनका हाल-चाल जाना।


राशन की समस्या पर तत्काल एक्शन: ग्राम कोहका सिवनी में मुलाकात के दौरान माता-बहनों ने राशन नहीं मिलने की गंभीर समस्या पूर्व विधायक को बताई। उनकी पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए श्री कश्यप ने मौके से ही उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और प्रभावित क्षेत्र में तत्काल राशन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।
साथ ही गांवों में पहुंचकर घरों में पानी भरने, रोजमर्रा की बाधाओं और खेतों में पानी भरने से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिस फसल के लिए किसान ने महीनों मेहनत की, पूंजी लगाई और उम्मीदें जोड़ीं, आज उसके नुकसान से किसान गहरी चिंता और आर्थिक संकट में है।
और श्री कश्यप ने राज्य सरकार और प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि बाढ़ उतरते ही तुरंत सर्वे करवाया जाए। बाढ़ और जलभराव से प्रभावित किसानों को फसल नुकसान के आधार पर उचित मुआवजे के साथ-साथ कम से कम ₹50,000 की तत्काल राहत राशि दी जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें आर्थिक संबल मिल सके।
“किसान की फसल का नुकसान केवल खेत का नुकसान नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार की आजीविका पर आघात है। ऐसे कठिन समय में सरकार और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ आगे आकर किसानों का हाथ थामना चाहिए।”
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी के अध्यक्ष श्री धनुर्जय नेताम ने भी कहा कि राहत केवल औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि किसानों की वास्तविक जरूरत के अनुरूप समय पर मिलनी चाहिए।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी के अध्यक्ष धनुर्जय नेताम, निलय कश्यप (नानु), जीवन सेठिया, मोसूराम बघेल, सुखराम बघेल, सत्यकान्त कश्यप, सोनधर दिवान, छोटू चौबे, प्रमोद मौर्य, त्रिलोक कश्यप, चिंगडु कश्यप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं पूर्व विधायक के समक्ष रखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *