नाच गाना करके जनता को बहलाना बंद कर एक साल से आंदोलनरत ग्रामीणों की मांगों को सुने प्रभारी मंत्री लखमा – कमलेश झाड़ी

बीजापुर :- प्रदेश के उद्योग वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री व बीजापुर के प्रभारी मंत्री अपने दो दिवसीय प्रवास पर जिले में भ्रमण करते रहे किंतु जिले के ग्रामीणों की हालत पर एक शब्द भी नही कहना दुख की बात है । जिले के आदिवासी ग्रामीण सिलगेर, बुरजी, बेचापाल और बांगोली क्षेत्र के ग्रामीण लगभग एक वर्षों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं । इसके बावजूद सरकार की तरफ से उनकी बातों को सुनने तक का प्रयास नही किया जा रहा है । इसके साथ ही चुनाव में किये गए वादों पर जनता को गुमराह किया जा रहा है । इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार को जनता से कोई सरोकार नही है, सिवाय सत्ता के । जब यही लोग विपक्ष में थे तब कवासी लखमा जांच दल बना कर लगातार दौरा कर जनता का विश्वास जितने का प्रयास करते रहे । उक्त बातें सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा ।

कमलेश ने झाड़ी ने आगे कहा कि जनता से लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आते ही रंग बदलने हैं । कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ सत्ता की लड़ाई है, इनका जनता से कोई मतलब नही है । सरकार बस्तर के जल जंगल जमीन को उद्योगपतियों सौंपने की तैयारी कर रही है और जनता का हक मार रही है । मंत्री लखमा का जिले में आकर यहां के हालात के बारे में कुछ नही कहना चुप्पी साधना ग्रामीणों के खिलाफ किसी बड़ी साजिश को दर्शाता है । आने वाले समय मे यही जनता कांग्रेस को सबक सिखाते हुए सत्ता से बेदखल कर देगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *