बड़ी खबर :- पुलिस माओवादियों के बीच मुठभेड़, तीन माओवादियों के मारे जाने की खबर, हथियार भी बरामद

बीजापुर :- शुक्रवार 25 नवम्बर की रात माओवादी विरोधी अभियान पर निकले जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है । इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन माओवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल किया है, वहीं हथियार भी बरामद किए जाने की खबर है ।

एसपी आंजनेय वार्ष्णेय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 25 नवम्बर की देर रात सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी सूचना के आधार पर माओवादी विरोधी अभियान पर निकली हुई थी । इसी अभियान के दौरान शनिवार 26 नवम्बर की सुबह 8 बजे के आस पास मिरतुर थाना क्षेत्र के पोमरा के जंगलों में जवानों की माओवादियों से मुठभेड़ हो गई । इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन माओवादियों को मार गिराया है, वहीं घटना स्थल से हथियार भी बरामद किया गया है । मारे गए माओवादियों की अब तक शिनाख्त नही हो पाई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *