लम्बी दूरी तय करने के बाद ऑपरेशन टीम को मिली बड़ी सफलता, चार माओवादियों को जवानों ने किया ढेर- सुन्दराज पी

बीजापुर :- जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में 26 नवम्बर शनिवार को तड़के हुए मुठभेड़ में पुलिस को मिली सफलता के बाद बस्तर आईजी सुन्दराज पी ने पत्रवार्ता लेते हुए कहा कि वर्ष 2022 के अंत मे पुलिस को मिली यह सफलता काफी बड़ी है । हमारे जवानों ने माओवादियों को बड़ा चोट पहुंचाते हुए चार हार्डकोर माओवादियों को मार गिराया है । वही घटना स्थल से 303, 315 बोर बंदूक सहित कुछ देशी हथियार, विस्फोटक और भारी मात्रा में सामान बरामद किया है ।

आईजी ने आगे कहा कि बड़े कैडर माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के बाद डीआरजी, सीआरपीएफ और सीएएफ की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर निकली हुई थी । जवानों को एक लंबा सफर तय करने के बाद 26 नवम्बर की सुबह मिरतुर थाना क्षेत्र के पोमरा के जंगलों में माओवादियों से मुठभेड़ हो गई , इस मुठभेड़ में जवनो ने चार माओवादियों को मार गिराया है, वहीं घटना स्थल से हथियार सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, इस मुठभेड़ में और भी माओवादियों के मारे जाने की संभावना है । हमारे जवान अभी तक घटना स्थल की सर्चिंग है, उनकी सकुशल वापसी के लिए रिइंफोर्समेंट पार्टी भेजी गई है ।

आईजी ने बताया कि जवानों द्वारा लगभग 15 किलोमीटर चलने के बाद पिन पाइंट धावा बोलकर माओवादियों को सम्भलने का मौका तक नही दिया । घटना स्थल पर भैरमगढ़ एरिया के बड़े माओवादी लीडर सुमित्रा, मोहन कडती सहित 40 से अधिक माओवादियों की उपस्थिति थी । आखिर इतनी बड़ी तादात में माओवादियों किस कारण एक जगह जमा हुए थे, उनकी रणनीति क्या है ये जांच का विषय है । बरहाल इस बड़ी सफलता के बाद जवानों का मनोबल बड़ा हुआ है । आने वाले समय मे माओवादियों के खिलाफ और भी तेज अभियान चलाया जायेगा । हमारी सोच सुरक्षा के साथ साथ विकास में सहभागी भी बनना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *