केंद्रीय बजट देश का भविष्य निर्धारित करने वाला बजट – श्रीनिवास मुदलियार

बीजापुर – केंद्रीय बजट बुधवार को पेश हुआ जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने प्रतिक्रिया देते हुए बजट को देश का भविष्य निर्धारित करने वाला व सर्व समावेशी बजट बताया।

केंद्रीय बजट पर जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट देश को आधुनिकता की ओर ले जाने वाला एंव देश को भविष्य में आत्मनिर्भर और सशक्त करने वाला बजट है,प्रधानमंत्री ने समाज के विकास के लिए क्रियान्वित योजनाओं को मजबूत और बेहतरी के लिए बजटों में विशेष प्रावधान दिया है,यह बजट से युवाओं,महिलाओं,किसानों तथा व्यापारियों ऐसे तमाम वर्ग के लिए दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा।

मुदलियार ने आगे कहा है कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है इसलिए मोदी ने किसानों के लिए बजट में कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर बीस लाख करोड़ किया है जिससे निश्चित ही इससे किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के परिव्यय को 66 प्रतिशत बढ़ाकर 79 हजार करोड़ किया है,यह बढ़ोतरी गरीब परिवार को पक्का छत देने में मदद करेगी। वहीं बजट में विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री पीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा,ताकि प्रधानमंत्री पीबीटीजी बस्तियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके इस योजना के लिए पन्द्रह हजार करोड़ बजट में शामिल किया गया है। गरीब परिवार की मुक्त अनाज योजना को जारी रखते हुए आगामी एक साल तक मुक्त में अनाज दिया जायेगा। साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में एक सौ सत्तावन नए नर्सिंग कॉलेज खोले जायँगे,इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में फायदा होगा साथ ही रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अनुसूचित जाति मिशन के लिए अगले तीन साल में पंद्रह हजार करोड़ का प्रावधान है।

मुदलियार ने बजट की सहराना करते हुए कहा बजट में पृथक-पृथक कर समुदायों के विकास के लिए बेहतर तरीके से बजटों का प्रावधान सरकार ने रखा है व निश्चित ही इस बजट से सशक्त भारत का निर्माण होगा,और आधुनिक भारत की दशा दिशा तय करेगी। केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बधाई के हकदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *