आवापल्ली में कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान का आग़ाज़

आवापल्ली:- बीजापुर जिले के सुदूर आवापल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्ग दर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उसूर के नेतृत्व में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आग़ाज़ किया है।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने से पहले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के ब्लॉक पर्यवेक्षक आर वेणुगोपाल राव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष व यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कमलेश कारम, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव व विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम, जनपद अध्यक्ष अनिता तेलम ग्राम पंचायत आवापल्ली की सरपंच एन मीनाक्षी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवापल्ली के न्यू बस स्टैण्ड स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर अभियान की विधिवत शुरुआत की है।

ब्लॉक पर्यवेक्षक आर वेणुगोपाल राव ने कहा कि “कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज़ पर हो रहा है इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी के किसान विरोधी, आदिवासी विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुँचाया जायेगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी को कम करने में मोदी सरकार पूरी तरह विफ़ल हुई है। आज पेट्रोल, डीज़ल, घरेलू गैस और खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे है जिनके क़ीमतों को भी कम करने में मोदी सरकार बीजेपी पूरी तरह नाकाम है।”
यात्रा के दौरान पीसीसी सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, जिला मंडी सदस्य रत्ना सोडी, अनीता मड़काम, महामंत्री राजेश वासम, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कामेश मोरला, नागेश सोडी, नागेश अंगनपल्ली, लक्ष्मी कट्टम, विनोद तालुकदार, वीरेंद्र वासम, रामलू सोडी, तिरूपति भंडारी, कड़ती मारैया, सरवर अंसारी, शंकर खटबिना, गोपाल बुरका, जीवन कलमु, सीपी अशोक, प्रमिला काका, मनीष कोरम एवम् सुनील मीडियम सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उसूर के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *