गोठान खाली,सड़क बना मवेशियों का डेरा – मुदलियार

बीजापुर :- कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजना रोका-छेका अब धरातल पर दम तोड़ती दिखाई देने लगी है,गोठान खाली है मवेशियों के डेरा सड़क बन गया है। सरकार और प्रशासन महज वाह वाही तक सीमित होकर रह गई है उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कही है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिलाध्यक्ष मुदलियार ने रोका छेका योजना को फ्लॉप और भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ना बताया है। वहीं मुदलियार ने गोठान को विफल बताते हुए कहा कि दिन-रात सड़कों पर मवेशियों का डेरा जमा रहता है,मुख्य मार्ग पर विचरण करते मवेशी लोगों के लिए हादसा का खतरा बने हुए हैं, जिले के गोठान खाली पड़े हैं एक भी मवेशी गोठान में नहीं दिखाई देते हैं।

श्रीनिवास ने आगे बताया है कि छत्तीसगढ़ सरकार करोड़ों रुपए के गोठनो के नाम पर घोटाला किया है, इन दिनों गोठान खाली है और इधर सड़कों पर मवेशियों की संख्या इतनी हो गई है कि राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है,पूरे जिले में रोका-छेका अभियान महज खानापूर्ति ही नजर आ रहा है। आज सरकार हो या फिर स्थानीय विधायक इनका एक सूत्रीय कार्यक्रम है भ्रष्टाचार करना जेब भरना जिसका अंजाम रोका छेका से लेकर हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

शाम के समय बढ़ जाती है परेशानी

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिन के वक्त तो मवेशियों का झुंड दूर से दिखाई दे जाता है। इसके चलते वाहन चालक गाड़ियों की रफ्तार पर नियंत्रण कर लेते हैं। लेकिन शाम होते ही मवेशियों का झुंड पूरी सड़क पर ही कब्जा जमा लेता है। इससे वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ जाती है। मवेशी को चलते बीजापुर में लगातार सड़क हादसा का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ भ्रष्टाचार के लिये ही विधायकी कर रहे हैं जिले में विकास को ग्रहण लगा हुआ जिसके जिम्मेदार यहाँ के विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *