आवापल्ली छात्रावास में घटित घटना की रिपोर्ट जांच कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपा ज्ञापन
बीजापुर :- ज़िले के विकासखंड उसूर के ग्राम आवापल्ली में एक छात्रावास परिसर के अंदर छात्र छात्रा के मध्य आपसी लड़ाई की सूचना विगत दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुई थी। जिसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में 7 सदस्यीय जाँच दल गठित कर दिनांक 3 अगस्त 2023 तक ज़िला कांग्रेस कमेटी को जांच रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिया गया था।

जिसका पालन करते हुए जिला पंचायत सदस्य नीना रावतीया उद्दे की अध्यक्षता में 2 अगस्त 2023 को सात सदस्यीय जांच दल घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित पक्षकारों से अलग अलग चर्चा कर जांच रिपोर्ट तैयार की गई और रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर को सौंप दिया गया। जांच समिति में ज़िला पँचायत सदस्य नीना रावतीया उद्दे के अलावा ज़िला पँचायत सदस्य सरिता चापा, पार्वती कश्यप, जनपद अध्यक्ष बोदी ताती, अनिता तेलम, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गीता कमल, मंडी सदस्य रत्ना सोढ़ी आदि शामिल थे।
मीडिया से चर्चा करते हुए जांच कमेटी की अध्यक्ष नीना रावतीया उद्दे ने कहा कि ज़िला कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशानुसार सात सदस्यीय जांच कमेटी घटना स्थल आवापल्ली छात्रावास का निरीक्षण किया और छात्रावास के अधीक्षक, पीड़ित छात्र व परिजन पीड़ित छात्रा व उसके परिजन औऱ छात्रावासी छात्रों से अलग अलग चर्चा किया गया है। साथ ही मौजूद शिक्षकों से भी घटना की जानकारी लिया गया है । जिसके बाद घटना की सम्पूर्ण जांच प्रतिवेदन तैयार कर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर को सौंप दिया गया है ।
