बीजागुड़ा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, दीपिका नाग बनी जिला टॉपर
बकावंड। गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025–26 में पूर्व माध्यमिक शाला बीजागुड़ा, छोटे देवड़ा कलस्टर सरगीपाल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। सफल विद्यार्थियों को महापौर संजय पाण्डेय और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने प्रमाण पत्र वितरित किए तथा बधाई दी।

इस परीक्षा में लगभग 10 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। विद्यालय की छात्रा दीपिका नाग पिता सुकरू नाग ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं छात्र गगन नाग पिता जयकिशोर नाग ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखंड बकावंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा विभाग एवं विद्यालय से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रमुख रूप से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्रोत समन्वयक सोनसिंह बघेल, संकुल प्राचार्य अनिता आनंद अय्यर, संकुल समन्वयक फूलदास नागेश, प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला अनिल कुमार पटेल, प्रधान अध्यापिका पूर्व माध्यमिक शाला सुनीता नाग, शिक्षिका निशा साहू, थलममता सेठिया, ललित बघेल, तेज लक्ष्मी नायडू, प्रियंका यादव, रिक्की देवांगन आदि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी आने वाले समय में और भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रेरित करेगी।
